Sri lanka women vs pakistan women: Cricket News & Match Updates
Women's Asia Cup 2026 Semi Final 2: श्रीलंका ने जीता टॉस, पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्यौता
Women's Asia Cup 2026 Semi Final 2: विमेंस एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका की भिड़ंत पाकिस्तान के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है।
श्रीलंका का प्रदर्शन टूर्नामेंट में अब तक शानदार रहा है। ग्रुप स्टेज में श्रीलंका ने खेले सभी मुकाबलों को जीतकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है। टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू अच्छी लय में दिखाई दी हैं। बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी उनका प्रदर्शन कमाल का रहा है। इंडोनेशिया के खिलाफ श्रीलंकाई कप्तान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 5 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे। वहीं, हर्षिता समरविक्रमा ने बांग्लादेश के खिलाफ 48 रनों की नाबाद पारी खेली थी। चमुदी प्रबोधा ने भी बांग्लादेश के खिलाफ बढ़िया गेंदबाजी करते हुए 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। वहीं, सुगंधिका कुमारी ने भी 2 विकेट निकाले थे। Read More...
Related Cricket News for Sri lanka women vs pakistan women - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16