Advertisement
Advertisement

Steve smith

Aakash Chopra says Steve Smith should be given Indian citizenship in hindi
Aakash Chopra On Steve Smith

Aus vs Ind: 'इनका आधार कार्ड बनवाइए', आकाश चोपड़ा ने की स्टीव स्मिथ को भारतीय नागरिकता देने की मांग

By Prabhat Sharma November 28, 2020 • 11:53 AM View: 2386

Aus vs Ind: पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आकाश आए दिन अपने ट्वीट या पोस्ट के जरिए चर्चा में बने रहते हैं। फैंस भी आकाश के ट्वीट को पढ़ना बेहद पसंद करत हैं। इस बीच भारत के खिलाफ स्टिव स्मिथ (Steve Smith) की शानदार बल्लेबाजी देखकर आकाश चोपड़ा उनके मुरीद होते हुए नजर आए।

आकाश चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा, 'चूंकि स्मिथ भारत से बहुत प्यार करते हैं, इसलिए उन्हें भारत की नागरिकता प्रदान कर सकते हैं। इनका आधार कार्ड बनवाइए। पूरे दौरे के लिए अशुभ संकेत।' आकाश चोपड़ा के इस ट्वीट पर फैंस भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और स्टीव स्मिथ की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Related Cricket News on Steve smith