Advertisement
Straight drive injury: Cricket News & Match Updates
Advertisement
WATCH: विराट कोहली के करारे स्ट्रेट ड्राइव को रोकने की कोशिश में घायल हुए जेडन लेनॉक्स, हथेली से बहने लगा खून
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे में विराट कोहली का एक जोरदार शॉट जेडन लेनॉक्स के लिए भारी पड़ गया। कोहली के स्ट्रेट ड्राइव को रोकने की कोशिश में लेनॉक्स गंभीर रूप से चोटिल हो गए। हथेली से खून बहने के बाद उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। हालांकि, चोट के बावजूद लेनॉक्स ने वापसी कर पूरा स्पेल डाला।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार (14 जनवरी) को राजकोट में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में एक डराने वाला पल देखने को मिला। न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की शुरुआत धीमी रही और पहले पांच ओवर में टीम सिर्फ 10 रन ही बना सकी। इसके बाद रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी को संभालते हुए पहले विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की। Read More...
Related Cricket News for Straight drive injury - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement