Strange run out: Cricket News & Match Updates
VIDEO: प्रियांश आर्य की किस्मत ने दिया धोखा, अजीबोगरीब तरीके से हुए रनआउट
दाम्बुला के रनगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे ट्राई सीरीज के मुकाबले में इंडिया ए ने श्रीलंका ए के सामने जीत के लिए 278 रनों का लक्ष्य रखा है। भारतीय टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में ऋतुराज गायकवाड़ और कप्तान तिलक वर्मा ने अहम भूमिका निभाई। गायकवाड़ ने शतक लगाया तो वहीं, तिलक ने अर्द्धशतक लगाया।
हालांकि, भारतीय पारी के दौरान एक ऐसा रनआउट भी देखने को मिला जिसने भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया। इंडिया ए के बल्लेबाज प्रियांश आर्य एक अजीब और दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए। ये घटना तब हुई जब गायकवाड़ और आर्य बैटिंग कर रहे थे। गायकवाड़ ने ऑफ साइड की तरफ शॉट खेलकर दो रन का मन बनाया। शुरू में आर्य भी दूसरे रन के लिए तैयार थे लेकिन उन्होंने फील्डर को देखकर मन बदल लिया लेकिन तब तक गायकवाड़ भी आर्य के पास स्ट्राइकर एंड पर पहुंच चुके थे। Read More...