Sulakshan kulkarni
Advertisement
सुलक्षण कुलकर्णी को ओमान पुरुष क्रिकेट टीम का डिप्टी हेड कोच नियुक्त किया गया
By
IANS News
July 20, 2025 • 16:34 PM View: 444
Sulakshan Kulkarni: मुंबई के पूर्व विकेटकीपर सुलक्षण कुलकर्णी को ओमान की पुरुष राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का डिप्टी हेड कोच बनाया गया है।
ओमान क्रिकेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "हमें सुलक्षण कुलकर्णी का ओमान पुरुष राष्ट्रीय टीम के डिप्टी हेड कोच के रूप में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। कुलकर्णी के पास घरेलू और अंतरराष्ट्रीय का काफी अनुभव है। जैसे कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है, कुलकर्णी की नियुक्ति हमारे कोचिंग ढांचे में गहराई और सक्षम नेतृत्व लाएगी।"
उनका काम टीम को 2026 में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में मदद करना होगा। उनके कार्यकाल की शुरुआत 8 से 18 अक्टूबर तक ओमान में होने वाले टी20 विश्व कप क्वालिफायर से होगी।
TAGS
Sulakshan Kulkarni
Advertisement
Related Cricket News on Sulakshan kulkarni
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement