Advertisement
Advertisement

Sune vs jsk sa20 2024

SUNE vs JSK, SA20 Dream11 Prediction: एडेन मार्कराम को बनाएं कप्तान, ये 5 ऑलराउंडर Fantasy Team में
SUNE vs JSK Dream11 Prediction

SUNE vs JSK, SA20 Dream11 Prediction: एडेन मार्कराम को बनाएं कप्तान, ये 5 ऑलराउंडर Fantasy Team में करें शामिल

By Nishant Rawat January 10, 2024 • 12:27 PM View: 1043

SUNE vs JSK, SA20 Dream11 Prediction: साउथ अफ्रीका में SA20 लीग 2024 का आगाज होने वाला है जिसका पहला मुकाबला सनराइजर्स ईस्टर्न केप और जॉबर्ग सुपर किंग्स के बीच आज यानी बुधवार 10 जनवरी को सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में आप एडेन मार्कराम पर दांव खेल सकते हैं।

एडेन मार्कराम के पास 128 टी20 मुकाबलों का अनुभव है। वो बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही आपको पॉइंट्स दिला सकते हैं। अब तक ये हरफनमौला खिलाड़ी टी20 फॉर्मेट में 3257 रन और 30 विकेट चटका चुका है। SA20 के पिछले सीजन मार्कराम ने गजब का प्रदर्शन किया था। वो सनराइजर्स के कप्तान भी हैं, ऐसे में आप उन पर भरोसा कर सकते हो। उपकप्तान के तौर पर आप फाफ डु प्लेसिस या मार्को जानसेन को चुन सकते हो। 

Related Cricket News on Sune vs jsk sa20 2024