Super over: Cricket News & Match Updates
LSG पर जमकर भड़के डेल स्टेन, बोले- 'पूरन को सुपर ओवर में भेजना गुनाह था'
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार के बाद लखनऊ की टीम की काफी आलोचना हो रही है और इसी कड़ी में साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ डेल स्टेन ने भी लखनऊ सुपर जायंट्स के मैनेजमेंट को आड़े हाथों लेते हुए सुपर ओवर में निकोलस पूरन को बल्लेबाज़ी के लिए भेजने पर सवाल उठाए हैं। पूरन के लिए ये मुकाबला काफी मुश्किल रहा। वो सिर्फ़ नौ रन ही बना पाए और सुपर ओवर में तो खाता भी नहीं खोल सके।
IPL के इतिहास में पूरन अब तक तीन सुपर ओवर खेल चुके हैं और हर बार वो बिना खाता खोले ही आउट हुए हैं। इस सीज़न में भी उनकी मुश्किलें जारी हैं। उन्होंने 10.25 की औसत से अब तक सिर्फ़ 82 रन बनाए हैं। स्टेन का मानना है कि पूरन की खराब फॉर्म को देखते हुए, सुपर जायंट्स को मिचेल मार्श, ऋषभ पंत या मुकुल चौधरी जैसे दूसरे विकल्पों पर विचार करना चाहिए था। Read More...