Suryakumar future plan: Cricket News & Match Updates
'धरा रह गया 2036 का प्लान', SKY को कप्तानी से हटाए जाने की खबरों के बीच जय शाह का पुराना वीडियो वायरल
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के चेयरमैन जय शाह का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब सूर्यकुमार यादव के टीम इंडिया के टी-20I कप्तान के तौर पर भविष्य के बारे में बात की जा रही है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि BCCI आने वाली आयरलैंड सीरीज़ से पहले एक नया कप्तान नियुक्त कर सकता है।
भारत की टी-20I कप्तानी को लेकर अटकलें तेज़ होने के बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इन अटकलों में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन का नाम इस भूमिका के लिए सबसे आगे बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में, जय शाह को सूर्यकुमार यादव से ये कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्होंने 2028 के ओलंपिक तक उनके साथ मिलकर योजना बनाई थी और उनका कहना था कि सूर्या को कप्तान के रूप में 2036 तक का प्लान करना चाहिए। Read More...