Suryavanshi record news: Cricket News & Match Updates
GT vs RR: सूर्यवंशी और जयसवाल ने बनाया IPL में नया रिकॉर्ड, सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा
राजस्थान रॉयल्स की युवा ओपनिंग जोड़ी वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने IPL में नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस जोड़ी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में अर्द्धशतकीय साझेदारी करके सबसे तेज़ी से 500 पार्टनरशिप रन (गेंदों के हिसाब से) बनाने वाली भारतीय जोड़ी का नया रिकॉर्ड बना दिया। राजस्थान रॉयल्स की इस जोड़ी ने ये कमाल सिर्फ़ 248 गेंदों में कर दिखाया और इसी के साथ वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के 309 गेंदों के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
सहवाग और गंभीर ने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए खेलते हुए ये आईपीएल रिकॉर्ड बनाया था। कुल मिलाकर, सूर्यवंशी और जायसवाल इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। सबसे तेज़ी से 500 पार्टनरशिप रन बनाने का रिकॉर्ड ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के नाम है, जबकि फ़िल सॉल्ट और सुनील नारायण लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। इस जोड़ी ने 2024 सीज़न में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ओपनिंग की थी। Read More...
Related Cricket News for Suryavanshi record news - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16