T series
क्या युवाओं पर विराट कोहली, रोहित शर्मा की जगह लेने का है दबाव, केएल राहुल ने दिया ये जवाब
विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की गिनती दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में की जाती है। इस बात का अंदाजा उनके आंकड़ों को देखकर लगाया जा सकता है। ऐसे में कई युवा भारतीय खिलाड़ियों को उनकी तरह प्रदर्शन करने और उनकी जगह भरने का काफी दबाव रहता है। अब इस चीज पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ कल से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कप्तान करने वाले केएल राहुल (KL Rahul) ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय युवाओं से विराट कोहली और रोहित शर्मा की भूमिका निभाने की उम्मीद नहीं की जाएगी।
केएल राहुल ने कहा कि, "मुझे नहीं लगता कि हम वनडे क्रिकेट कैसे खेलना चाहते हैं, इस संदर्भ में बहुत कुछ बदलेगा। कुछ नए चेहरे हैं और उनसे यह उम्मीद करना जल्दबाजी होगी कि वे बाहर जाकर वह भूमिका निभाएंगे जो रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में निभाई थी। आपको उन्हें समय देना होगा और उन्हें सहज महसूस कराना होगा। मेरी तरफ से कोई अतिरिक्त दबाव नहीं है। हमें उस पर फोकस करने की जरूरत है जो हमारे सामने है। वर्ल्ड कप में खेलना वास्तव में रोमांचक था, लेकिन हमें यह पता लगाने की जरूरत है कि इन परिस्थितियों में हमारे लिए क्या काम करता है और खुद को ढालना होगा। हम यही करने की आशा कर रहे हैं। मैं खिलाड़ियों पर भरोसा करता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे अपनी टीम के लिए अच्छा काम करेंगे।"
Related Cricket News on T series
-
राहुल द्रविड़ साउथ अफ्रीका ले खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं रहेंगे टीम इंडिया के साथ, ये है कारण
भारत के हेड कोच राहुल द्रविड़ साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कमान नहीं संभालेंगे। ...
-
भारत ने नेपाल से नेत्रहीन महिला द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला 4-1 से जीती
Bilateral Cricket Series: मुंबई, 16 दिसंबर (आईएएनएस) दबदबे का शानदार प्रदर्शन करते हुए, टीम इंडिया ने यहां पुलिस जिमखाना क्रिकेट ग्राउंड में पहली बार नेत्रहीन महिला द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज 2023 में नेपाल से सीरीज 4-1 ...
-
महिला द्विपक्षीय ब्लाइंड क्रिकेट सीरीज : भारत ने नेपाल को 4 रन से हराया, 2-0 की बढ़त बनाई
Bilateral Blind Cricket Series: बिनीता पुन का अर्धशतक एक बार फिर बेकार हो गया, क्योंकि भारत ने मंगलवार को यहां पुलिस जिमखाना क्रिकेट ग्राउंड में पहली दृष्टिबाधित महिला द्विपक्षीय सीरीज में नेपाल को चार रनों ...
-
केएल राहुल ने जसप्रीत बुमराह को लेकर की मजाकिया अंदाज़ में भविष्यवाणी, जो बिलकुल सच हुई, देंखे video
केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह साउथ अफ्रीका दौरे से पहले एक प्रैक्टिस सेशन के दौरान एक-दूसरे के साथ मजाक करते हुए नजर आये। ...
-
पहले महिला टी20 मैच में भारत ने नेपाल को 8 रन से हराया
Blind Cricket Series: मुंबई, 12 दिसंबर (आईएएनएस) बिनीता पुन की 92 रनों की साहसिक पारी बेकार चली गई, क्योंकि भारत ने यहां पुलिस जिमखाना क्रिकेट ग्राउंड में पहली बार नेत्रहीन महिला द्विपक्षीय टी20 सीरीज में ...
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में कुंबले का ये खास रिकॉर्ड्स तोड़ने से है अश्विन 3 विकेट दूर
भारत कल से तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करने जा रहा है। इस सीरीज के जरिये करीब 20 महीनों बाद रविचंद्रन अश्विन की टीम में वापसी हुई है। ...
-
2nd ODI: गुरबाज़ के शतक पर भारी पड़े इमाम और बाबर के अर्धशतक, पाक ने अफगानिस्तान को 1…
पाकिस्तान ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में अफगानिस्तान को एक विकेट से हरा दिया। ...
-
1st T20I: कप्तान साउदी के 5 विकेट की मदद से न्यूज़ीलैंड ने यूएई को 19 रन से हराया
न्यूज़ीलैंड ने कप्तान टिम साउदी के 5 विकेट की मदद से यूएई को तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में 19 रन से हरा दिया। ...
-
दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, ब्रेविस को…
दक्षिण अफ्रीका के युवा डेवाल्ड ब्रेविस को सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 सीरीज के लिए पहली बार टीम में शामिल किया गया है। ...
-
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, कप्तान कमिंस कलाई में चोट के…
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कप्तान पैट कमिंस कलाई में चोट के कारण भारत के खिलाफ अगले महीने होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो सकते है। ...
-
Ashes 2023: ब्रेंडन मैकुलम ने की क्रिस वोक्स की तारीफ
केवल तीन एशेज टेस्ट खेलने के बावजूद, तेज गेंदबाज ऑलराउंडर क्रिस वोक्स को एशेज 2023 में सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने अहम मौके पर उनके शानदार प्रदर्शन ...
-
एशिया कप से पहले बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका, तमीम हो सकते है टूर्नामेंट से बाहर
एशिया कप से पहले बांग्लादेश को तगड़ा झटका लगा है। वनडे कप्तान 30 अगस्त से शुरू होने वाले टूर्नामेंट से बाहर हो सकते है। ...
-
मैं अगले साल होने वाले इंग्लैंड के भारत दौरे का हिस्सा नहीं हूं : मोईन अली
अनुभवी ऑफ स्पिन ऑलराउंडर मोईन अली ने पुष्टि की है कि मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम की अपील के बावजूद वह अगले साल इंग्लैंड के भारत के टेस्ट दौरे का हिस्सा नहीं होंगे। ...
-
Ashes 2023: संन्यास लेने के बाद छलका स्टुअर्ट ब्रॉड का दर्द
एशेज सीरीज 2023 के बाद संन्यास लेने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा है कि एशेज श्रृंखला के अंत में शीर्ष पर रहना बहुत खास था। एशेज सीरीज के दौरान स्टुअर्ट ब्रॉड ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51