T20 mumbai 2025: Cricket News & Match Updates
12 चौके 3 छक्के और 75 रन! फॉर्म में लौट आया सचिन, सहवाग और लारा की क्वालिटी वाला पृथ्वी; SKY की टीम की करी बुरी तरह धुनाई
Prithvi Shaw, T20 Mumbai 2025: टी20 मुंबई 2025 टूर्नामेंट का 19वां मुकाबला बीते रविवार, 08 जून को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था जहां पृथ्वी शॉ की कप्तानी वाली नॉर्थ मुंबई पैंथर्स टीम ने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली ट्रायम्फ नाइट्स एमएनई को 38 रनों से हराते हुए बुरी तरह धूल चटाई। गौरतलब है कि इसी बीच पृथ्वी शॉ ने एक तूफानी अर्धशतक पारी खेली जिसके लिए अब हर कोई उनकी खूब तारीफ कर रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, इस मुकाबले में पृथ्वी शॉ ने नॉर्थ मुंबई पैंथर्स के लिए ओपनिंग करते हुए महज़ 34 बॉल पर 12 चौके और 3 छक्के ठोककर 220.59 की स्ट्राइक रेट से 75 रन बनाए। खास बात ये है कि इसी बीच एक समय ऐसा भी आया जब पृथ्वी ने अपनी टीम की इनिंग के चौथे ओवर में एक छक्का और तीन चौके जड़ते हुए 19 रन और पांचवें ओवर में एक छक्का और 5 चौके ठोकते हुए पूरे 26 रन जोड़े। Read More...
Related Cricket News for T20 mumbai 2025 - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago