T20 world cup: Cricket News & Match Updates
'बाबर से लेकर बावुमा तक सबने रन बनाए तुम कब बनाओगे रोहित शर्मा'
एडिलेड के मैदान पर टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में इंडियन कैप्टन रोहित शर्मा पर सभी की निगाहें थी। फैंस को उम्मीद थी कि कप्तान रोहित बड़े मैच में बड़े रन बनाएंगे, लेकिन एक बार फिर रोहित ने सभी को निराश किया और 27 रनों की सुस्त पारी खेलकर आउट हो गए। हिटमैन का विकेट क्रिस जॉर्डन ने चटकाया जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस रोहित पर भड़क रहे हैं और अब उनकी खूब ट्रोलिंग हो रही है।
इंग्लैंड के खिलाफ रोहित ने 28 गेंदों पर 27 रन बनाए। कप्तान के बल्ले से 96.43 की स्ट्राइक रेट से रन निकले और वह सिर्फ चार चौके ही लगा सके। शुरुआत में हिटमैन के बैट से कुछ रन निकले थे तो सभी को लगा कि वह वापसी करेंगे, लेकिन अपनी पारी के दौरान हिटमैन ने सिर्फ और सिर्फ संघर्ष किया। यही कारण है फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर है। Read More...