Team india future: Cricket News & Match Updates
कोहली-रोहित की कब होगी क्रिकेट में वापसी? BCCI उपाध्यक्ष ने दिया बड़ा अपडेट, बोले – 'अच्छी बात ये है कि दोनों..'
BCCI Update ON Kohli And Rohit: विराट कोहली और रोहित शर्मा की रिटायरमेंट को लेकर फैंस के मन में कई सवाल हैं। क्या उन्होंने खुद हटने का फैसला लिया या बोर्ड की तरफ से कोई इशारा था, अब BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस मसले पर बड़ी बात कही है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि दोनों सीनियर खिलाड़ी अब कब क्रिकेट में वापसी करेंगे।
टीम इंडिया इस वक्त इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज़ खेल रही है, जहां शुभमन गिल बतौर कप्तान टीम की कमान संभाल रहे हैं। इसी बीच मंगलवार, 15 जुलाई को BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मिडिया से बातचीत के दौरान कोहली और रोहित पर बात करते हुए कहा है कि कोहली और रोहित ने खुद टेस्ट और टी20 से रिटायरमेंट का फैसला लिया था, बोर्ड ने उन्हें नहीं हटाया। उन्होंने कहा, “मैं एकदम साफ कर देना चाहता हूं यह फैसला पूरी तरह रोहित और विराट का था। बोर्ड की पॉलिसी है कि वह किसी खिलाड़ी को रिटायरमेंट के लिए नहीं कहता। ये खिलाड़ियों की मर्जी होती है कि वो कब, किस फॉर्मेट को अलविदा कहें।” Read More...