Advertisement
Team india practice session ahead: Cricket News & Match Updates
Advertisement
'हमारा मुख्य लक्ष्य डब्ल्यूटीसी का फाइनल खेलना है', गॉल टेस्ट से पहले कप्तान शुभमन गिल का बयान
Team India Practice Session Ahead: श्रीलंका के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम अपना 600वां टेस्ट मैच खेलने उतरेगी। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ अपने शानदार रिकॉर्ड को कायम रखना चाहेगी। कप्तान गिल का कहना है कि टीम का मुख्य लक्ष्य अगले साल होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में जगह बनाना है।
भारत डब्ल्यूटीसी की प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल पांचवें नंबर पर मौजूद है। जून 2027 में ओवल के मैदान पर होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय टीम को अपने बचे हुए लगभग सभी मैचों में जीत दर्ज करनी होगी।
गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बातचीत करते हुए कहा, "मैं अपनी भूमिका से बहुत सहज हूं, और मुझे लगता है कि पिछले एक साल में हमने जिस तरह से प्रगति की है, वह मेरे नजरिए से बहुत सुखद रही है, और मुझे लगता है कि हम सही दिशा में सही कदम उठा रहे हैं।" Read More...
Related Cricket News for Team india practice session ahead - Tesst
रांची वनडे: फैंस को टीम इंडिया से जीत की उम्मीद, मगर साउथ अफ्रीका को नहीं आंक रहे कमतर
Team India Practice Session Ahead: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। भारतीय फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतेगी, हालांकि ये फैंस साउथ अफ्रीका को कमतर नहीं आंक रहे हैं।
By IANS News • 8 months ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement