Team india road show: Cricket News & Match Updates
VIDEO: फैन टीम इंडिया की फोटो खींचने के लिए पेड़ पर चढ़ा, रोहित ने कहा, 'नीचे आओ भाई'
गुरुवार 4 जुलाई का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक बन गया। टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद जैसे ही टीम इंडिया मुंबई पहुंची तो उनका जोरदान स्वागत किया गया। मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक टीम इंडिया की विजय परेड के दौरान जो पागलपन दिखा, वो सिर्फ़ सड़कों तक ही सीमित नहीं था, बल्कि एक फैन तो सारी हदें पार करते हुए अपने पसंदीदा सुपरस्टार्स को नज़दीक से देखने के लिए पेड़ पर भी चढ़ गया।
इस समय एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक क्रिकेट फैन भारतीय खिलाड़ियों को करीब से देखने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। विराट कोहली, रोहित शर्मा और अन्य लोग इस फैन को पेड़ पर बैठा देखकर हैरान रह गए। कोहली इस फैन को देखने वाले सबसे पहले लोगों में से एक थे और उन्होंने तुरंत रोहित को इस बारे में बताया। इसके बाद भारतीय कप्तान ने तुरंत इस फैन से नीचे उतरने को कहा, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ, जिससे कोहली हंस पड़े। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। Read More...
Related Cricket News for Team india road show - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago