Thakurpukur police: Cricket News & Match Updates
सौरव गांगुली ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला?
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली वैसे तो र्सुखियों से दूर रहते हैं लेकिन इस बार वो चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ फैलाई जा रही गलत जानकारी को लेकर एक फेसबुक पेज के खिलाफ ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। ये शिकायत "सौरव गांगुली फैंस" नाम के एक अनौपचारिक फेसबुक पेज के खिलाफ है और इसमें मीडिया प्लेटफॉर्म 'स्पोर्ट्ज़विकी' (Sportzwiki) का भी ज़िक्र है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक पोस्ट में गलत दावा किया गया था कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गांगुली के घर पर छापा मारा है। गांगुली ने इस दावे को पूरी तरह से गलत और गुमराह करने वाला बताते हुए इसका कड़ा खंडन किया है। गांगुली का आरोप है कि ऐसी मनगढ़ंत जानकारी उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से फैलाई जा रही है। 15 जून को शिकायत दर्ज होने के बाद, पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। Read More...