The indian
महिला क्रिकेट, तीसरा वनडे: भारत बनाम इंग्लैंड, ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग XI
27 फरवरी। तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी भारतीय महिला क्रिकेट टीम गुरुवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे और आखिरी मैच को जीतकर मेहमान टीम का सूपड़ा साफ करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
भारतीय टीम ने पहले वनडे मैच में 66 रन से और दूसरे वनडे में विश्व चैंपियन इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की विजयी बढ़त बना रखी है। भारत ने सीरीज जीतने के अलावा आईसीसी महिला चैम्पियनशिप में चार अंक हासिल किए हैं, जो 2021 में होने वाले विश्व कप में सीधे क्वालीफाई करने में मदद करेगा।
भारत के लिए अच्छी बात यह है कि सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना शानदार फार्म में हैं। उन्होंने दूसरे वनडे में 63 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। उनके अलावा कप्तान मिताली राज ने भी पिछले दो मैचों में 44 और 47 रन बनाए थे।
मध्यक्रम में पूनम राउत, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, मोना मेशराम और विकेटकीपर तानिया भाटिया से भी टीम को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
बल्लेबाजी के अलावा टीम की गेंदबाजी भी काफी मजबूत मानी जा रही है। अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी और शिखा पांडे बेहतरीन गेंदबाजी कर रही हैं। दोनों ने पिछले दो मैचों में क्रमश : पांच और छह विकेट झटके थे।
मेजबान टीम के स्पिन गेंदबाज भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले मैच में चार विकेट लेने वाली एकता बिष्ट, दीप्ति शर्मा और पूनम यादव की स्पिन तिकड़ी इंग्लैंड की टीम के लिए मुसीबत बनी हुई है।
वहीं, दूसरी तरफ पहले ही सीरीज हार चुकी इंग्लैंड की टीम क्लीन स्वीप होने से बचने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना चाहेगी। हालांकि हरफनमौला खिलाड़ी सोफी एकलेस्टोन के बाहर होने से मेहमान टीम को तगड़ा झटका लगा है।
इंग्लैंड की टीम को अगर सीरीज में अपना सम्मान बचाना है तो उसकी बल्लेबाजों नताली शिवर और कप्तान हीथर नाइट को बल्ले से अच्छा करना होगा। वहीं गेंदबाजी में भी टीम को आन्या श्रब्सोल, जार्जिया एल्विस और कैथरीन ब्रंट जैसी गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
टीमें इस प्रकार हैं :
भारत : मिताली राज (कप्तान), झूलन गोस्वामी, स्मृति मंधाना, जेम्मिाह रोड्रिगेज, दीप्ति शर्मा, तान्या भाटिया, रवि कल्पना, मोना मेश्राम, एकता बिष्ट, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, शिखा पांडे, मानसी जोशी, पूनम राउत और हर्लीन देओल।
इंग्लैंड : हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्युमोंट, कैथरीन ब्रंट, केट क्रास, सोफिया डंक्ले, सोफी एकलेस्टोन, जार्जिया एल्विस, एलेक्स हार्टले, एमी जोन्स, लारा मार्श, नैट शिवर, आन्या श्रब्सूले, साराह टेलर, लारेन विनफील्ड और डेनी वाट।
Related Cricket News on The indian
-
IND vs AUS: क्रुणाल पांड्या का खुलासा,पहले टी-20 में हार के बाद टीम इंडिया में है ऐसा माहौल
बेंगलुरू, 26 फरवरी (CRICKETNMORE)| भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या ने कहा है कि पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद भी टीम सकारात्मक है और सीरीज बराबरी के लिए अपना ...
-
IND vs AUS: दूसरे टी-20 में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया, रोहित शर्मा…
26 फरवरी,(CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के हाथों पहले टी-20 मैच में तीन विकेट से करीबी हार झेलने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार को यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले दूसरे और आखिरी मैच को जीतकर ...
-
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 में सीरीज बराबर करने उतरेगा भारत,देखें संभावित प्लेइंग XI
बेंगलुरू, 26 फरवरी (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया के हाथों पहले टी-20 मैच में तीन विकेट से करीबी हार झेलने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार को यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले दूसरे और आखिरी मैच ...
-
धोनी के पास इतिहास रचने का मौका, दूसरे टी-20 में ऐसा करते ही बना देंगे महारिकॉर्ड
26 फरवरी,(CRICKETNMORE)। विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के हाथों पहले टी-20 में शिकस्त के बाद अब टीम इंडिया बुधावर को खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज बराबरी पर खत्म करने के इरादे से ...
-
IND vs AUS: हार के बाद इस चीज पर खुश हुए कप्तान विराट कोहली,कही ऐसी बात
विशाखापट्टनम, 25 फरवरी (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया के हाथों पहले टी-20 मैच में करीबी हार झेलने के बावजूद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने गेंदबाजों की तारीफ की है। भारत को रविवार को यहां डॉ. वाईएस राजशेखर ...
-
पहला T20I: रोमांचक मैच में आखिरी गेंद पर हारा भारत,ये 2 खिलाड़ी बने ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो
विशाखापट्टनम, 24 फरवरी (CRICKETNMORE)| ग्लेन मैक्सवेल (56) की अर्धशतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को यहां डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 रोमांचक मैच में भारत को तीन ...
-
महिला क्रिकेट में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी भारतीय महिला टीम, जानिए…
मुंबई, 24 फरवरी | इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में शानदार जीत से उत्साहित भारतीय महिला क्रिकेट टीम सोमवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले दूसरे वनडे में जीत दर्ज कर लगातार दूसरी बार ...
-
वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर महान सचिन तेंदुलकर ने कही दिल जीतने वाली बात
नई दिल्ली, 23 फरवरी (CRICKETNMORE)| दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को कहा कि भारत को विश्च कप में 16 जून को पाकिस्तान के साथ खेलना चाहिए और उसे हराकर अहम दो अंक हासिल ...
-
एकता बिष्ट की शानदार गेंदबाजी, भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 66 रन से दी पटखनी
22 फरवरी। एकता बिष्ट (25 रन पर 4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 66 रनों ...
-
BREAKING: हरमनप्रीत कौर इंग्लैंड के साथ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर,इस खिलाड़ी को मौका
मुंबई, 20 फरवरी (CRICKETNMORE)| भारतीय महिला वनडे टीम की उप-कप्तान हरमनप्रीत कौर चोट के चलते इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गई हैं। हरमनप्रीत को कुछ दिन पहले ...
-
IPL 2019 में खिलाड़ियों के वर्कलोड को लेकर केकेआर का आया ऐसा चौंकाने वाला बयान, जानिए
19 फरवरी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में ऐसे संकेत दिए थे कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आने वाले सीजन में भारत के खिलाड़ियों के वर्कलोड पर नजर रखेगा लेकिन कोलकाता ...
-
IPL 2019 Schedule के ऐलान के साथ ही धोनी की टीम सीएसके के नाम दर्ज हुआ ऐसा अनोखा…
19 फरवरी। आईपीएल 2019 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। आईपीएल 2019 के लिए पहले दो हफ्ते का शेड्यूल बनाया गया है। आईपीएल 2019 का पहला मैच सीएसके और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। इन ...
-
BREAKING: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, अचानक इस नए खिलाड़ी को मिला…
15 फरवरी,(CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रलिया के खिलाफ होने वाली दो टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। टीम में युवा स्पिनर मयंक मार्कंडे ...
-
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में इन 3 खिलाड़ियों को सिलेक्टर्स दे सकते हैं आराम,इन्हें…
15 फरवरी,(CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में मिली एतेहासिक जीत के बाद अब भारतीय सिलेक्टर्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में वर्ल्ड कप के लिए अपनी बैंच स्ट्रेंथ का प्रयोग कर के देखना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया के... ...
Cricket Special Today
-
- 18 Mar 2026 03:58
-
- 16 Mar 2026 10:15