The team
वेलिंग्टन टेस्ट में न्यूजीलैड की टीम जीत के करीब, बांग्लादेश की पारी लड़खड़ाई
11 मार्च। बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को न्यूजीलैंड द्वारा पहली पारी में बनाए गए विशाल स्कोर के सामने बांग्लादेश की पारी लड़खड़ा गई। बांग्लादेश ने दिन का अंत तीन विकेट के नुकसान पर 80 रनों के साथ किया।
स्टम्प्स तक मोहम्मद मिथुन 25 और सौम्य सरकार 12 रन बनाकर खेल रहे थे। बांग्लादेश ने पहली पारी में 211 रन बनाए थे। किवी टीम ने अपनी पहली पारी छह विकेट के नुकसान पर 432 रनों पर घोषित की। बांग्लादेश अभी भी मेजबानों से 141 रन पीछे है।
न्यूजीलैंड ने दिन की शुरुआत दो विकेट के नुकसान पर 38 रनों के साथ की। उसके लिए अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने 200 रन और हेनरी निकोलस ने 107 रनों का योगदान दिया था। कप्तान केन विलयिम्सन ने 74 रनों की पारी खेली।
टेलर का यह टेस्ट मैच में तीसरा दोहरा शतक है। इसके लिए 212 गेंदों का सामना किया और 19 चौकों के अलावा चार छक्के मारे। दोहरा शतक पूरा करने के बाद हालांकि वह अपने खाते में एक भी रन नहीं जोड़ पाए और आउट हो गए।
निकोलस ने 129 गेंदों की पारी में नौ चौके लगाए। विलियम्सन ने 105 गेंदों का सामना किया और 11 चौकों के अलावा एक छक्का मारा।
अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी बांग्लादेश को अच्छी शुरुआत नहीं मिली और चार के कुल स्कोर पर उसने तमिम इकबाल (4) का विकेट खो दिया। 20 के कुल स्कोर पर मोमिनुल हक (10) को ट्रेंट बोल्ट ने पवेलियन भेज दिया। 55 के कुल स्कोर पर बांग्लादेश ने अपना तीसरा विकेट शादमान इस्लाम (29) के रूप में खोया।
इसके बाद मोहम्मद मिथुन और सरकार ने कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। इन दोनों के बीच 25 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
Related Cricket News on The team
-
IND vs AUS: भारत के खिलाफ मोहाली में ऑस्ट्रेलिया को मिली महाजीत में बने 3 बड़े रिकॉर्ड
11 मार्च,मोहाली (CRICKETNMORE): पीटर हैंड्सकॉम्ब (117) और उस्मान ख्वाजा (91) और एश्टन टर्नर (नाबाद 84) की तूफानी पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने चौथे वनडे मैच में भारत को 4 विकेट से हरा दिया। इस ...
-
IND vs AUS: हैंड्सकोंब,टर्नर के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने चौथे वनडे में भारत को हराया, बने ये रिकॉर्ड
मोहाली, 10 मार्च (CRICKETNMORE)| पीटर हैंड्सकोंब (117) और उस्मान ख्वाजा (91) के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 192 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी के बाद एश्टन टर्नर (नाबाद 84) की तूफानी पारी के दम पर ...
-
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: विदर्भ ने करीबी मुकाबले में उत्तर प्रदेश को 10 रन से दी मात
इंदौर, 10 मार्च (CRICKETNMORE)| सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट में विदर्भ ने यहां सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में सुपर लीग चरण के ग्रुप-बी मैच में रविवार को उत्तर प्रदेश को 10 रन से ...
-
भारतीय खिलाड़ियों के द्वारा आर्मी कैप पहनने पर पाकिस्तान ने आईसीसी से की शिकायत
9 मार्च। पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी ने आईसीसी से रांची में आस्ट्रेलिया के साथ तीसरे वनडे मैच में आर्मी कैप पहनने के मामले में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ...
-
इंग्लैंड महिला गेंदबाज केट क्रॉस का कमाल, आखिरी ओवर में करिश्माई गेंदबाजी कर भारत को दी 1 रन…
9 मार्च। तेज गेंदबाज केट क्रॉस की ओर से अंतिम ओवर में की गई शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को यहां खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में ...
-
पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम की घोषणा, देखें स्मिथ,वॉर्नर को जगह मिली या नहीं
8 मार्च,नई दिल्ली: पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में खेले जानें वाली पांच वनडे मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। इस सीरीज में स्टीव स्मिथ और ...
-
INDW vs ENGW : इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I में सीरीज बचाने उतरेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम
गुवाहाटी, 6 मार्च (CRICKETNMORE)| पहले मैच में मिली हार के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को यहां होने वाले दूसरे टी-20 क्रिकेट मैच को जीतकर सीरीज में बने रहने की कोशिश ...
-
IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मुकाबले में बने 5 महारिकॉर्ड, कोहली ने किया कमाल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में हुए दूसरे वनडे मुकाबले में कई पुराने रिकॉर्ड टूटे और कई नए रिकॉर्ड बने। जहां विराट कोहली ने बल्लेबाजी में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए तो वहीं रविन्द्र ...
-
AUS के खिलाफ दूसरे वनडे में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी टीम इंडिया, एक बदलाव संभव
5 मार्च,नागपुर: पहले मैच में रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में उतरेगी तो उसकी कोशिश अपनी बढ़त को ...
-
आशीष नेहरा का एलान, ये खिलाड़ी 2019 वर्ल्ड कप में भारत के लिए साबित हो सकता है ट्रंप…
4 मार्च,(CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की शानदार फॉर्म टीम लिमिटेड ओवर क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उन्होंने वनडे क्रिकेट में ...
-
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में भी विजयी क्रम जारी रखना चाहेगा भारतीय महिला क्रिकेट टीम
गुवाहाटी, 3 मार्च (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड के साथ खेले गए वनडे सीरीज जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम सोमवार से यहां शुरू होने जा रहे टी-20 सीरीज में भी विजयी क्रम जारी रखना चाहेगी। भारतीय ...
-
स्मृति मंधाना का खुलासा,इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में इस लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया
गुवाहाटी, 3 मार्च (CRICKETNMORE)| भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी-20 कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा है कि इंग्लैंड खिलाफ सीरीज जीतना टीम का प्रमुख लक्ष्य है। भारतीय टीम सोमवार से यहां इंग्लैंड के साथ तीन मैचों ...
-
पाकिस्तान को अलग-थलग करने की BCCI की मांग पर आईसीसी ने लिया बड़ा फैसला
दुबई, 3 मार्च (CRICKETNMORE)| अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट समुदाय से अलग-थलग करने की भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मांग को खारिज कर दिया है। बीसीसीआई ने... ...
-
अपने घर में आखिरी वनडे के बाद क्रिस गेल ने कही दिल जीतने वाली बात
दुबई, 3 मार्च (CRICKETNMORE)| वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल ने घर में अपना अंतिम वनडे मैच खेलने के बाद कहा कि टीम की जर्सी पहनना उनके लिए बेहद सम्मान की बात है। ...