Tim paine news: Cricket News & Match Updates
टिम पेन को बनाया गया श्रीलंका सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ए टीम का हेड कोच, पेन ने खुद किया बड़ा खुलासा
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन ने शुक्रवार, 20 जून को बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया ए टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज अब क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करेगा। सैंडपेपर कांड के बाद पेन ने |ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभाली थी और ऑस्ट्रेलियाई टीम की गाड़ी को पटरी पर लाने का काम किया था।
ऑस्ट्रेलिया ए और राष्ट्रीय महिला टीम के साथ सहायक कोच के रूप में काम करने वाले पेन ने मीडिया की भूमिकाएं भी निभाई हैं। हालांकि, उन्होंने खुलासा किया कि अब वो अपनी नई कोचिंग जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाने के लिए प्रसारण से दूर रहेंगे। पेन ने SEN रेडियो से बात करते हुए कहा, "अब अपने पंख फैलाने का समय आ गया है। मैं ऑस्ट्रेलिया ए के साथ सहायक कोच के रूप में काम कर रहा हूं और मेरे लिए हेड कोच बनने का अवसर आया है। मुझे लगता है कि कोचिंग करियर को आगे बढ़ाना और मीडिया में बात करना एक कठिन संतुलन है।" Read More...
Related Cricket News for Tim paine news - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Oct 2026 10:40
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago