To india
सौरव गांगुली ने भारतीय टीम की एडिलेड में मिली जीत को सराहा
कोलकाता, 10 दिसम्बर - भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सोमवार को एडिलेड में पहले टेस्ट मैच में भारत को आस्ट्रेलिया पर मिली 31 रनों की जीत को सराहा और कहा कि इस सीरीज के आगे के मैच काफी प्रतिस्पर्धी होंगे और सभी चार टेस्ट मैचों के परिणाम निकलेंगे। गांगुली ने यहां संवादादाताओं से कहा, "यह शानदार जीत है। बेहद शानदार।"
भारत द्वारा दिए गए 323 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आस्ट्रेलियाई टीम सोमवार को मैच के अंतिम दिन चायकाल से पहले 291 रन बनाकर आउट हो गई।
यह भारत की आस्ट्रेलिया में छठी जीत है। भारत ने पहली बार आस्ट्रेलिया में जारी टेस्ट सीरीज की जीत के साथ शुरुआत की है। साथ ही यह एडिलेड में भारत की 15 साल बाद पहली जीत है।
गांगुली ने आगे कहा, "यह सीरीज प्रतिस्पर्धी होने वाली है। हर मैच का परिणाम निकलेगा।"
भारत ने इस जीत के साथ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत को अगला टेस्ट मैच पर्थ में 14 दिसम्बर से खेलना है।
आईएएनएस
Related Cricket News on To india
-
निचले क्रम के बल्लेबाज थोड़ा अधिक कौशल दिखाएं : बांगर
एडिलेड, 9 दिसम्बर - भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बांगर का कहना है कि टीम के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने एडिलेड टेस्ट की दूसरी पारी में जैसा खेल दिखाया, वह उससे बेहतर ...
-
एडिलेड टेस्ट (चौथा दिन) - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (हाइलाइट्स)
एडिलेड, 9 दिसम्बर - भारतीय गेंदबाजों रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी कर टेस्ट सीरीज के पहले मैच के चौथे दिन रविवार को आस्ट्रेलिया को हार की ओर धकेल दिया है। एडिलेड ओवल ...
-
एडिलेड टेस्ट (तीसरा दिन) - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (हाइलाइट्स)
एडिलेड, 8 दिसम्बर - चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 40) और कप्तान विराट कोहली (34) की सधी हुई साझेदारी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की अपनी दूसरी पारी में ...
-
चौथी पारी में अश्विन की अहम भूमिका होगी : बुमराह
दिसम्बर - भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी सस्ते में समेटने में अहम भूमिका निभाएंगे। आस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लायन पहले टेस्ट... ...
-
पुजारा से सीखनी होगी इस विकेट पर बल्लेबाजी की कला : हेड
एडिलेड, 8 दिसम्बर - आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने एडिलेड ओवल मैदान पर पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा के शतक का हवाला देते हुए शनिवार को कहा कि इस विकेट पर बल्लेबाजी कैसे की जाए, ...
-
एडिलेड टेस्ट (तीसरा दिन): भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (रिपोर्ट)
एडिलेड, 8 दिसम्बर - चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 40) और कप्तान विराट कोहली (34) की सधी हुई साझेदारी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की अपनी दूसरी पारी में ...
-
एडिलेड टेस्ट (दूसरा दिन) - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (हाइलाइट्स)
7 दिसंबर। ट्रेविस हेड (61) की नाबाद अर्धशतकीय पारी के बावजूद आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में सात विकेट ...
-
एडिलेड टेस्ट : आस्ट्रेलिया के भोजनकाल तक 2 विकेट पर 57 रन
एडिलेड, 7 दिसम्बर - आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में पहले सत्र के समापन तक दो विकेट के नुकसान पर 57 ...
-
एडिलेड टेस्ट : भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली पारी में बनाए 250 रन
एडिलेड, 7 दिसम्बर - चेतेश्वर पुजारा (123) की शतकीय पारी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने एडिलेड ओवल मैदान पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली ...
-
एडिलेड टेस्ट (पहला दिन) - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (हाइलाइट्स)
Dec.6 (CRICKETNMORE) - चेतेश्वर पुजारा के शानदार शतक की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ एडिलेड ओवल मैदान पर जारी पहले टेस्ट में के पहले दिन गुरुवार का खेल खत्म होने तक नौ विकेट पर 250 ...
-
हमें भारत को वापसी नहीं करने देनी चाहिए थी : स्टार्क
एडिलेड, 6 दिसम्बर - आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने कहा कि उनकी टीम को एडिलेड ओवल मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को भारत को बैकफुट पर ...
-
एडिलेड टेस्ट : भारत ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला
एडिलेड, 6 दिसम्बर - भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने यहां एडिलेड ओवल मैदान पर जारी पहले टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमों ...
-
IND vs AUS: अजिंक्य रहाणे ने की भविष्यवाणी, भारत-ऑस्ट्रेलिया में से ये टीम जीतेगी टेस्ट सीरीज
ऐडिलेड, 4 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे का मानना ...
-
आस्ट्रेलिया में खेलना मुझे रास आता है - मुरली विजय
सिडनी, 2 दिसम्बर (CRICKETNMORE): भारत के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने शनिवार को कहा कि आस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिचें उनकी बल्लेबाजी को रास आती है । विजय ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया अध्यक्ष एकादश के खिलाफ... ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08