To india
विराट कोहली के ऐतिहासिक शतक को लेकर गेल ने दिया ऐसा दिल जीतने वाला बयान
3 अगस्त। वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल को भारतीय कप्तान विराट कोहली के अंदर सबसे अच्छी बात यह लगती है कि वह एक कप्तान के तौर पर अपनी टीम को हमेशा जीत के लिए प्रेरित करते हैं। गेल ने कहा है कि विराट की प्रतिबद्धता काबिलेतारीफ है और वह हमेशा टीम को आगे ले जाने के बारे में सोचते हैं। दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS
गेल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में विराट की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर में खेल चुके हैं।
गेल ने राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, "मैं शूटिंग में व्यस्त था, लेकिन मैंने हाइलाइटस देखी थीं। कोहली की पारी शानदार थी, बल्कि मुझे कहना चाहिए की एक कप्तानी पारी थी। खराब स्थिति में से उन्होंने शानदार वापसी की और एक बेहतरीन पारी खेली।"
गेल ने विराट की तारीफ करते हुए कहा, "विराट काफी शतक लगा रहे हैं और शानदार खेल रहे हैं। एक कप्तान के तौर पर वह अपनी टीम को जीतने के लिए प्रेरित करते हैं। वह टीम में जोश बनाए रखते हैं। अगर आप उनकी कल (गुरुवार) की पारी देखेंगे उसमें विराट पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ बेहतरीन खेले। इससे पता चलता है कि वह टीम को आगे ले जाने के लिए कितने प्रतिबद्ध है। उनमें काफी प्रतिबद्धता और वह टीम को हमेशा आगे ले जाने के बारे में सोचते हैं।"
भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में किस टीम को गेल विजेता के तौर पर देखते हैं? इस सवाल के जवाब में गेल ने कहा, "कुछ भी हो सकता है। यह सीरीज रोचक होगी। वो भी इंसान हैं।" दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने दर्शकों को आकर्षित करने के लिए एक नए प्रारूप 100 बाल क्रिकेट का प्रस्ताव रखा है। इस प्रारूप के बारे में जब गेल से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैं इसके लिए तैयार हूं। देखना होगा कि यह कैसा होता है। इसके नियम वगैरह कैसे होते हैं। हमें अभी सिर्फ इंतजार करना होगा कि खिलाड़ी इस पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।"
गेल ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर के बारे में कहा कि वो अपने आप को अगले साल इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी विश्व कप में खेलता हुए देखते हैं।
उन्होंने कहा, "जहां तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की बात है तो मैं अपने आप को इंग्लैंड में 2019 विश्व कप में खेलते देखना चाहता हूं। यह मेरा लक्ष्य है। इस संबंध में चयनकर्ताओं, कोच और कप्तान से बैठकर बात करूंगा।"
गेल का मानना है कि वेस्टइंडीज का भविष्य काफी उज्जवल है। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज के इविन लुइस, शिमरोन हेटमायेर दो काफी अहम खिलाड़ी हैं जिनके हाथ में वेस्टइंडीज का भविष्य है।
उन्होंने कहा, "लुइस और अंडर-19 टीम के कप्तान रह चुके हेटमायेर टीम के दो उपयोगी नाम हैं जिनके हाथों में टीम का भविष्य है। दोनों काफी आक्रामक बल्लेबाज हैं। मैं यहां शई होप का नाम भी लेना चाहूंगा। वह युवा हैं लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ लगाए गए दो शतकों से उन्होंने बता दिया था कि उनमें प्रतिभा है।"
Related Cricket News on To india
-
डबलिन टी-20, प्रीव्यू : आयरलैंड दौरे से आत्मविश्वास हासिल करना चाहेगा भारत
डबलिन, 26 जून (आईएएनएस)| लंबे आराम के बाद भारतीय टीम को तीन महीने लगातार क्रिकेट खेलनी है और इसकी शुरुआत वो बुधवार से शुरू हो रहे आयरलैंड दौरे से करेगी। भारतीय टीम को आयरलैंड दौरे ...
-
त्रिकोणीय सीरीज: इंडिया-ए ने इंग्लैंड लायंस को 102 रनों से हराया
लिसेस्टर, 26 जून (Cricketnmore) । इंडिया-ए ने मयंक अग्रवाल (112) की अगुआई में बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद गेंदबाजों द्वारा किए गए संयुक्त प्रदर्शन के दम पर त्रिकोणीय सीरीज में ग्रेस रोड मैदान पर खेल ...
-
भारत की अंडर-19 टीम के श्रीलंका दौरे का कार्यक्रम घोषित
कोलंबो, 9 जून (CNMSports)। भारत की अंडर-19 टीम के आने वाले श्रीलंकाई दौरे का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। भारत के युवा यहां दो, चार दिवसीय मैच और पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलेंगे। भारत ...
-
टेस्ट पदार्पण से पहले ही अफगानिस्तान ने भारत को चेताया
देहरादून, 9 जून - बीती रात ही बांग्लादेश को तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 3-0 से मात देकर इतिहास रचने वाली अफगानिस्तान ने टेस्ट पदार्पण से पहले भारतीय टीम को आगाह कर दिया है। ...
-
किंग्स XI पंजाब की जीत से खुश हुए कप्तान अश्विन, इस खिलाड़ी को बताया जीत का हीरो
इंदौर, 7 मई (CRICKETNMORE)| किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन का कहना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में मिली जीत उनकी परीक्षा ...
-
जब पृथ्वी शॉ ने खेला धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट, दंग रह गया क्रिकेट वर्ल्ड VIDEO
28 अप्रैल, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल के 26वें मैच में दिल्ली डेयरडिविल्स की टीम ने केकेआर को 55 रन से हरा दिया दी। दिल्ली डेयरडेविल्स के दो युवा खिलाड़ियों ने अपने परफॉर्मेंस से गजब कर दिखाया ...
-
इस गलती से कारण हारे वर्ल्ड कप 2003 का फाइनल, गांगुली ने कबूली अपनी गलती
3 मार्च, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। सभी जानते हैं कि सौरव गांगुली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम का कायापलट हो गया था। गांगुली ने उस दौर में कप्तानी ली थी जिस वक्त भारतीय क्रिकेट के अंदर ...
-
प्रीव्यू: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी मैदान पर आज भारतीय टीम
सेंचुरियन, 21 फरवरी | विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार को तीन मैचों की टी-20 सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा ...
-
डुप्लेसिस की जगह दो मैच खेले युवा को दी साउथ अफ्रीका की बागडोर
सेंचुरियन (CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीकी कप्तान फाफ डू प्लेसी अंगुली में चोट के कारण वनडे और टी- 20 सीरीज से बाहर गए हैं। ऐसे में साउथ अफ्रीकी टीम ने फाफ डू प्लेसी की जगह वनडे सीरीज के ...
-
दुसरे एकदिवसीय मैच मैं भी जीत की लय बरक़रार रखना चाहेगा भारत
सेंचुरियन, 3 फरवरी | पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को मात देने के बाद भारत की नजरें रविवार को होने वाले दूसरे वनडे मैच में उसे लगातार दूसरी हार देकर अपने विजयी क्रम को बरकरार ...
-
गेंदबाजों की बदौलत वांडर्स में अजेय रहा भारत
जोहान्सबर्ग, 27 जनवरी (Cricketnmore) । मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण पिछली भारतीय टीमों से कहीं बेहतर है। इस बात को एक बार फिर कोहली की सेना ने साबित किया। अपने तेज गेंदबाजों के ...
-
क्या भारत की टीम जीत सकती है तीसरा टेस्ट?
जोहान्सबर्ग, 26 जनवरी | भारत ने वंडर्स स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 49 रन बनाए हैं। दक्षिण ...
-
सेंचुरियन टेस्ट: भारत- साउथ अफ्रीका पहले दिन के खेल की तस्वीरें
Jan.13 (CRICKETNMORE) - सेंचुरियन टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीकी टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 269 रन बना लिए हैं। साउथ अफ्रीका के तरफ से इस समय मैदान पर ...
-
अफ्रीका सीरीज में इंडिया के वापसी की संभावना सिर्फ 30 प्रतिशत - सहवाग
12 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। केपटाउन में मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम दूसरे टेस्ट मैच से मजबूत से वापसी के इरादे से उतरेगी। लेकिन पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि तीन मैचों ...