3 Players Who Can Replace Virat Kohli In RCB Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 23वां मुकाबला बुधवार, 15 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स (RCB Vs LSG) के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि RCB के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) अपने टखने की चोट के कारण शायद ये मुकाबला मिस कर सकते हैं। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि विराट कोहली की गैरमौजूदगी में उनकी जगह लेकर RCB की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।
वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer): RCB की प्लेइंग इलेवन में विराट कोहली की परफेक्ट रिप्लेसमेंट वेंकटेश अय्यर होंगे जिन्हें ऑक्शन में पूरे 7 करोड़ रुपये में खरीदा गया है। 31 साल के वेंकी 146 टी20 मुकाबलों का अनुभव रखते हैं जिसमें उन्होंने लगभग 35 की औसत और 140 की स्ट्राइक रेट से 3,278 रन बनाए। बता दें कि उन्होंने IPL 2026 के सीजन में सिर्फ एक मुकाबला खेला है जिसमें उन्होंने 193 की तूफानी स्ट्राइक रेट से 29 रन बनाए थे। वो इम्पैक्ट प्लेयर बनकर ये मुकाबला खेला थे।
जैकब बेथेल (Jacob Bethell): हमारी लिस्ट में शामिल दूसरे खिलाड़ी 22 साल के इंग्लिश बैटर जैकब बेथेल हैं जो कि 97 टी20 मुकाबलों में लगभग 142 की स्ट्राइक रेट से 1,843 रन बना चुके हैं। याद दिला दें कि जैकब बेथेल को RCB ने पूरे 2 करोड़ 60 लाख रुपये में रिटेन किया है। उन्होंने पिछले सीजन बेंगलुरु के लिए 2 मैचों में 33.50 की औसत और 171.79 की स्ट्राइक रेट से 67 रन ठोके थे।