Up warriorz: Cricket News & Match Updates
WPL 2023: एलिसा हीली ने खेली 96 रनों की तूफानी पारी, यूपी वारियर्स ने RCB को 10 विकेट से रौंदा
वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) के 8वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को यूपी वारियर्स के हाथों 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ये टूर्नामेंट में उनकी चौथी हार है और वो अभी भी पहली जीत की तलाश में है। इस मैच में बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पारी की शुरुआत करने मंधाना और सोफी डिवाइन आयी। हालाँकि मंधाना ने एक बार फिर निराश किया और 6 गेंद में 4 रन बनाकर राजेश्वरी गायकवाड़ की गेंद पर आउट हो गयी। वहीं आरसीबी 19.3 ओवर में 138 के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन एलिस पेरी ने बनाये। उन्होंने 39 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा सोफी डिवाइन ने 24 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन का योगदान दिया। यूपी की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट सोफी एक्लेस्टोन ने लिए। उनके अलावा दीप्ति शर्मा ने 3 और राजेश्वरी गायकवाड़ ने एक विकेट लिया। Read More...