Uzairullah niazai
Advertisement
अफगानिस्तान ने U-19 World Cup Final के लिए टीम इंडिया को दिया 311 रनों का लक्ष्य,शिनोजादा और नियाजी ने जड़ा शतक
By
Saurabh Sharma
February 04, 2026 • 16:50 PM View: 242
India vs Afghanistan U 19 World Cup 2nd Semi-Final: अफगानिस्तान ने बुधवार (4 फरवरी) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत को जीत के लिए 311 रनों का लक्ष्य दिया है। बता दें कि अंडर 19 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी टीम ने 305 रन से ज्यादा का लक्ष्य हासिल नहीं किया है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान के लिए फ़ैसल शिनोज़ादा और उज़ैरउल्लाह नियाज़ी ने शानदार पारियां खेली। शिनोजादा ने शानदार शतक जड़ते हुए 93 गेंदों में 15 चौकों की बदौलत 110 रन की पारी खेली। वहीं नियाजी ने 86 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 2 छक्के जड़े।
Advertisement
Related Cricket News on Uzairullah niazai
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement