Vaibhav sooryavanshi captaincy: Cricket News & Match Updates
WATCH: Vaibhav Sooryavanshi भी निकले रोहित शर्मा की तरह भुलक्कड़! टॉस के दौरान भूल गए टीम का कॉम्बिनेशन
Syed Mushtaq Ali Trophy 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने शनिवार (14 नवंबर) को महज 15 साल की उम्र में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में बिहार की कप्तानी संभालकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया। वह इस टूर्नामेंट में बिहार की कप्तानी करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि, कप्तानी की शुरुआत के साथ ही वैभव का एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने फैंस को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की याद दिला दी।
वैभव ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद वैभव से टीम के कॉम्बिनेशन और प्लेइंग इलेवन के बारे में पूछा गया, तो वह थोड़े असहज नजर आए। दरअसल, उन्हें टीम का कॉम्बिनेशन ठीक से याद नहीं आ रहा था। इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "मुझे लगता है सर, मैं भूल गया हूं।" उनका यह जवाब सुनकर फैंस को रोहित शर्मा की याद आ गई, जो कई बार टॉस के दौरान टीम में किए गए बदलाव और खिलाड़ियों के नाम को लेकर उलझते नजर आए हैं। Read More...
Related Cricket News for Vaibhav sooryavanshi captaincy - Tesst
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago