Vaibhav sooryavanshi vs josh hazlewood: Cricket News & Match Updates
4,4,4,6: Vaibhav Sooryavanshi ने नहीं किया Josh Hazlewood का लिहाज़, 4 गेंदों पर ठोके 18 रन; देखें VIDEO
Vaibhav Sooryavanshi Vs Josh Hazlewood Video: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने बीते शुक्रवार, 10 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के खिलाफ महज़ 26 गेंदों पर 78 रनों की तूफानी पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज़ जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) का भी लिहाज नहीं किया और उनकी चार गेंदों पर एक के बाद एक चौके-छक्के लगाकर 18 रन ठोके।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना राजस्थान रॉयल्स की इनिंग के चौथे ओवर में घटी। यहां जोश हेजलवुड RCB के लिए अपने कोटे का दूसरा ओवर डालने थे जिसकी आखिरी चार गेंदों वैभव सूर्यवंशी ने उन्हें टारगेट किया। यहां 15 साल के बल्लेबाज़ ने जोश की तीन गेंदों पर एक के बाद एक तीन चौके मारे और फिर आखिरी गेंद पर तो छ्क्का ही ठोक दिया। IPL ने खुद वैभव के इस छक्के का वीडियो साझा किया है, जिसे आप नीचे देख सकते हो। Read More...
Related Cricket News for Vaibhav sooryavanshi vs josh hazlewood - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
-
- 25 Jul 2026 11:28
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago