Vaibhav sooryavashi debut: Cricket News & Match Updates
IRE vs IND 1st T20: क्या 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा डेब्यू का मौका? Team India के बैटिंग कोच ने सब बता दिया
भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज (IRE vs IND T20 Series) का पहला मुकाबला (IRE vs IND 1st T20) शुक्रवार, 26 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा। इस मुकाबले के शुरू होने से पहले सभी क्रिकेट फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या आज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavashi) को अपना टी20 डेब्यू करने का मौका मिलेगा या नहीं? अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो बता दें कि खुद टीम इंडिया के बैटिंग कोच ने इसका जवाब दिया है।
दरअसल, भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक भारत-आयरलैंड के बीच होने वाले पहले टी20 मुकाबले की पूर्व संध्या प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बने जहां उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए वैभव सूर्यवंशी पर बात की। वो बोले, "वैभव सूर्यवंशी में काफी टैलेंट है और इसमें कोई शक नहीं है। उन्होंने IPL और अन्य मैचों में शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने IPL में जोफ्रा आर्चर समेत कई तेज गेंदबाजों का सामना किया है। इसी वजह से ऐसा लगता है कि उन्हें किसी भी चीज से घबराहट नहीं होती।" Read More...
Related Cricket News for Vaibhav sooryavashi debut - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16