Vinod kambli dance chak de india: Cricket News & Match Updates
VIDEO: विनोद कांबली ने अस्पताल में किया डांस, न्यू ईयर से पहले सेहत में दिखा सुधार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की सेहत से जुड़ी ताजा अपडेट सामने आई है। कांबली की सेहत में काफी सुधार देखने को मिल रहा है और 2-3 दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल सकती है। पिछले हफ्ते उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले महीने, शिवाजी पार्क में रमाकांत आचरेकर के स्मारक के अनावरण के दौरान वो नजर आए थे, जहां उन्होंने अपने बचपन के दोस्त सचिन तेंदुलकर से भी मुलाकात की थी।
हालांकि, उस पब्लिक अपीयरेंस के बाद उनकी हालत काफी खराब हो गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और उनका ईलाज जारी है। कांबली के डॉक्टर डॉ. विवेक द्विवेदी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर के बारे में चिंताजनक तस्वीर पेश की थी, जब उन्होंने खुलासा किया था कि उनके मस्तिष्क में खून के थक्के जमें हुए हैं। हालांकि, अब उनकी हालत स्थिर है और उनका अस्पताल से एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। Read More...
Related Cricket News for Vinod kambli dance chak de india - Tesst
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01