Viral airport clip: Cricket News & Match Updates
VIDEO: पैपराज़ी से भिड़ गए अर्जुन तेंदुलकर, पत्नी का वीडियो डिलीट करने के लिए बोला
आईपीएल 2026 सीज़न में अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में हैं लेकिन अभी तक उन्हें एक भी मैच खेलने को नहीं मिला है। मैच ना खेलने के बावजूद अर्जुन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं और हाल ही में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल, उनका और उनकी पत्नी सानिया चंदोक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें अर्जुन को थोड़ा गुस्से में देखा जा सकता है।
दरअसल, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराज़ी जब इस जोड़े को एयरपोर्ट पर देखता है तो वो वीडियो शूट कर लेता है लेकिन अर्जुन अपनी पत्नी के साथ होते हैं इसलिए उन्हें ये पसंद नहीं आता और वो पैपराज़ी से भिड़ जाते हैं। सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो के अनुसार, ये जोड़ा एयरपोर्ट से गुज़र रहा था, तभी पैपराज़ी ने उन्हें रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। शुरुआत में तो अर्जुन ने कैमरों को नज़रअंदाज़ करने की कोशिश की, लेकिन जल्द ही स्थिति असहज हो गई, क्योंकि पैपराज़ी बहुत करीब से उनकी फ़िल्मिंग करते रहे। Read More...
Related Cricket News for Viral airport clip - Tesst
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54