Virat kohli bihu dance
2nd ODI: समरविक्रमा का कैच लेने के बाद मस्ती करते हुए नज़र आये विराट, किया रियान पराग वाला बिहू डांस, देखें Video
आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेले जा रहे श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान भारतीय रन मशीन विराट कोहली (Virat Kohli) मैदान पर असम का मशहूर बिहू डांस करते हुए नज़र आये। ये डांस उन्होंने अक्षर पटेल के ओवर में सदीरा समरविक्रमा का कैच पकड़ने के बाद किया। सोशल मीडिया पर उनका ये डांस फैंस को काफी पसंद आ रहा है। श्रीलंका ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 240 रन का स्कोर बनाया।
27वें ओवर की चौथी गेंद पर अक्षर पटेल ने 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी, जिस पर समरविक्रमा ने आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। हालांकि दाएं हाथ का बल्लेबाज लाइन पूरी तरह मिस कर गया। नतीजा ये हुआ कि गेंद बल्ले के निचले हिस्से पर लगकर हवा में चली गयी। वहीं कवर पर खड़े विराट तेजी से दौड़ते हुए आये और एक आसान सा कैच पकड़ लिया। लेकिन जिस चीज ने कई लोगों का ध्यान खींचा वह कोहली का कैच लेने के बाद जश्न मनाने का अंदाज था। कोहली ने भारतीय डगआउट में रियान पराग की ओर देखा और फिर बिहू डांस किया।
Related Cricket News on Virat kohli bihu dance
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55