Virat kohli fans delhi: Cricket News & Match Updates
VIDEO: रणजी मैच को फैंस ने बना दिया इंटरनेशनल मैच, हज़ारों की भीड़ ने लगाए कोहली-कोहली के नारे
गुरुवार (30 जनवरी) को रेलवे और दिल्ली के बीच रणजी ट्रॉफी 2024-25 के एलीट ग्रुप ए का मैच शुरू हुआ। इस मैच को देखने के लिए हजारों की गिनती में फैंस दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पहुंचे और वजह सिर्फ एक थी, वो थी विराट कोहली को 12 साल बाद रणजी मैच में खेलते हुए देखना। मैच के शुरू होने से पहले ही स्टेडियम में प्रवेश के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में प्रशंसक इंतजार कर रहे थे और जब इन फैंस की स्टेडियम में एंंट्री हुई तो ये मैच कोई रणजी मैच नहीं बल्कि एक इंटरनेशनल मैच जैसा लगने लगा।
दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने इस मैच को देखने के लिए कोई टिकट भी नहीं रखा था जिससे हजारों की गिनती में फैंस स्टेडियम में पहुंचे।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गौतम गंभीर स्टैंड में बड़ी भीड़ का एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें देखा जा सकता है कि स्टैंड खचाखच भरा हुआ है और मैच के दौरान कोहली ने प्रशंसकों की ओर हाथ भी हिलाया और उन्हें मिले गर्मजोशी भरे समर्थन के लिए बधाई दी। Read More...