Virat kohli yashasvi jaiswal fun video
Virat Kohli ने लिए Yashasvi Jaiswal से मज़े, सोशल मीडिया पर VIRAL हुआ 9 सेकंड का बेहद ही मज़ेदार VIDEO
Virat Kohli And Yashasvi Jaiswal Fun Video: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला (IND vs SA 1st ODI) बीते रविवार, 30 नवंबर को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था जिसे मेजबान टीम भारत ने 350 रनों का लक्ष्य बचाते हुए 17 रनों से जीता। गौरतलब है कि इसी बीच रांची के मैदान पर विराट कोहली (Virat Kohli) अपने साथी खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के साथ मस्ती करते नज़र आए जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये नज़ारा भारतीय टीम की इनिंग के शुरू होने से पहले देखने को मिला। टीम इंडिया के खिलाड़ी बाउंड्री के पास खड़े थे और इसी बीच विराट कोहली ने मस्ती करते हुए यशस्वी जायसवाल को छेड़ा। यहां विराट बॉलीवुड स्टार सलमान खान की सुपरहिट मूवी "तेरे नाम" के सिग्नेचर डांस स्टेप की कॉपी करते हुए यशस्वी जायसवाल के हेयर स्टाइल पर उन्हें छेड़ रहे थे। यही वज़ह है अब ये वीडियो फैंस के बीच वायरल हो रहा है।
Related Cricket News on Virat kohli yashasvi jaiswal fun video
Cricket Special Today
-
- 04 Dec 2025 09:06
-
- 03 Dec 2025 03:41
-
- 03 Dec 2025 10:18