Virat kohli: Cricket News & Match Updates
VIDEO: 23 साल के खिलाड़ी को बेन स्टोक्स ने बताया इंग्लैंड का विराट कोहली, पाकिस्तान की उड़ाई धज्जियां
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसमें इंग्लिश टीम ने मुल्तान टेस्ट के बाद 2-0 की बढ़त बना ली है। पाकिस्तान में 23 वर्षीय इंग्लिश बैटर हैरी ब्रूक्स रन मशीन बने हुए हैं। ब्रूक्स ने रावलपिंडी और मुल्तान टेस्ट में अब तक कुल 357 रन जड़े हैं। कप्तान बेन स्टोक्स युवा बल्लेबाज़ से काफी प्रभावित हैं और उन्होंने मुल्तान में जीत के बाद हैरी ब्रूक्स को विराट कोहली की तरह थ्री फॉर्मेट प्लेयर बताया।
पाकिस्तान इंग्लैंड टेस्ट मैच के बाद इंग्लिश कैप्टन बेन स्टोक्स ने SKY Sports से बातचीत करते हुए विराट कोहली और हैरी ब्रूक्स की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'वह उन दुर्लभ खिलाड़ियों में से एक है जिसे आप सभी फॉर्मेट में खेलता देखते हैं, आप उसे हर जगह सफल होते हुए देख सकते हैं। यह शायद थोड़ी बड़ी बात है, लेकिन विराट कोहली उन लोगों में से हैं जिनकी तकनीक सरल है और वह हर जगह काम करती है। वह विपक्ष पर जो दबाव डालते हैं, हम वैसा ही करने की कोशिश कर रहे हैं। ब्रूक्स भी एक ऐसा ही खिलाड़ी है जिसकी तकनीक तीनों फॉर्मेट के अनुकूल है, वह हमेशा विपक्ष पर दबाव डालना चाहता है और उसने इंग्लैंड के लिए एक और मैच जीता है।' Read More...