NZ vs IND 5th T20 में माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर मॉन्स्टर छक्का लगाते श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer Monstrous Six: सरपंच साहब ने स्टेडियम के बाहर पहुंचाई गेंद)
Shreyas Iyer Monstrous Six: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने हैमिल्टन टी20 (NZ vs IND 5th T20) में 23 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के लगाकर 50 रनों की तूफानी पारी खेली। इसी बीच उन्होंने कीवी ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) को एक बेहद ही लंबा छक्का मारा और गेंद सीधा सेडन पार्क स्टेडियम के बाहर पहुंचा दी।
ये घटना भारतीय पारी के 10वें ओवर में घटी। माइकल ब्रेसवेल अपना दूसरा ओवर करने आए थे जिसकी पहली ही गेंद पर श्रेयस ने उन्हें अटैक किया। सरपंच साहब ने माइकल ब्रेसवेल की ऑफ स्टंप्स के बाहर की गेंद पर जोरदार शॉट मारा और लॉन्ग-ऑन के ऊपर से बॉल को मैदान के बाहर पहुंचाया।
ये एक गगनचुंबी छक्का था जो कि 100 मीटर से भी काफी दूर जाकर गिरा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।