Ishan Kishan Helicopter Shot Video: ईशान किशन (Ishan Kishan) ने हैमिल्टन टी20 (NZ vs IND 5tth T20) में न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और 32 गेंदों पर 5 चौके 5 छक्के लगाकर तूफानी अंदाज में 61 रन बनाए। इसी बीच ईशान ने Indian Fans को महान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की याद दिलाई। उन्होंने कीवी कैप्टन मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) को हेलीकॉप्टर शॉट खेलकर गज़ब का चौका मारा।
किशन ने मारा हेलीकॉप्टर शॉट: ये घटना भारतीय टीम की पारी के 9वें ओवर में घटी। ईशान किशन मैदान पर सेट हो गए थे और अब तेजी से रन बना रहे थे। इसी बीच उन्होंने मिचेल सेंटनर को आड़े हाथ लिया। ईशान ने सेंटनर की यॉर्कर लेंथ बॉल पर हेलीकॉप्टर शॉट मारा।
सेंटनर ने ये बॉल मिडिल स्टंप पर बेहद फुल लेंथ पर डाली थी। इसे देखकर ईशान अपने क्रीज में पीछे की तरफ गए और फिर उन्होंने कलाई के दम पर गेंद को मिड-विकेट की खाली जगह की तरफ खेला। ये शॉट इतना शानदार था कि गेंद गोली की रफ्तार से डीप मिड-विकेट और लॉन्ग-ऑन पर तैनात फील्डरों के बीच से निकल गई और सीधा बाउंड्री से टकराई।