Virat mimics arshdeep: Cricket News & Match Updates
VIDEO: विराट कोहली ने ट्रेनिंग में की अर्शदीप सिंह की नकल, रोहित शर्मा ने भी लिए मज़े
भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज़ की तैयारी शुरू कर दी है और इस दौरान खिलाड़ियों की ट्रेनिंग का वीडियो भी सामने आया है जिसमें खिलाड़ी मस्ती करते हुए भी नजर आए। इस दौरान विराट कोहली का मूड सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। टीम कैंप में लौटते समय कोहली पूरी तरह शांत, आत्मविश्वासी और खुश नजर आए।
वडोदरा में चल रहे ट्रेनिंग सेशन के दौरान वो न सिर्फ अभ्यास करते दिखे, बल्कि अपने साथियों के साथ हल्के-फुल्के पल भी एन्जॉय करते नजर आए, जिससे सीरीज़ से पहले टीम का माहौल काफी सकारात्मक दिखाई दिया। नेट्स के दौरान ये माहौल और भी खास बन गया, जब विराट कोहली अचानक सबके लिए मनोरंजन का कारण बन गए। जैसे ही बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह गेंदबाज़ी के लिए दौड़कर आए, कोहली ने मज़ाकिया अंदाज़ में उनके रन-अप की नकल कर दी। Read More...
Related Cricket News for Virat mimics arshdeep - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago