Wedding celebration: Cricket News & Match Updates
पंत की बहन की शादी में धोनी का अलग अंदाज, साक्षी के साथ 'तू जाने ना' की धुन में खोए माही; देखिए VIDEO
मसूरी में इन दिनों ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी का जश्न जोरों पर है, और इस खास मौके पर पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपनी सादगी और डाउन-टू-अर्थ अंदाज से सभी का दिल जीत लिया। एक वीडियो सामने आया है जिसमें धोनी बेहद सिंपल लुक में दिखाई दिए। धोनी ब्लैक कुर्ते-पायजामे में अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ मशहूर गाना ‘Kaise bataayein kyun tujhko chahein?’ पर धीरे-धीरे गुनगुनाते और उस पल को पूरी तरह महसूस करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि धोनी और साक्षी दोनों ही गाने की धुन में खोए हुए हैं। धोनी का चेहरा हल्की मुस्कान के साथ शांत नजर आ रहा है, मानो वो इस खास पल को पूरी तरह एंजॉय कर रहे हों। उनके आस-पास मौजूद मेहमान भी इस म्यूजिकल माहौल का हिस्सा बने दिखे। शादी समारोह में म्यूजिक और भावनाओं का जो मेल था, उसने हर किसी को उस पल से जोड़ दिया। Read More...
Related Cricket News for Wedding celebration - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16