West indies big win
Advertisement
T20WC 2026, Super 8: वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने मचाई तबाही, जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदकर सुपर-8 में जीत से किया आगाज
By
Ankit Rana
February 23, 2026 • 23:04 PM View: 147
T20 World Cup 2026 Super 8, Zimbabwe vs West Indies Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने एकतरफा अंदाज में 107 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल ने ताबड़तोड़ साझेदारी करते हुए से बल्ले से आग बरसाई और 254 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। जवाब में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों की वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज गुडाकेश मोती और अकील हुसैन ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए कमर तोड़ दी और 147 रनों पर ही पारी को समेट दिया।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का चौथा मुकाबला सोमवार, 23 फरवरी को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे टीम के कप्तान सिकंदर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
TAGS
West Indies Big Win Zimbabweheavy Defeat Super 8 Match 107 Run Margin T20 World Cup 2026 Zimbabwe Vs West Indies Wankhede Stadium
Advertisement
Related Cricket News on West indies big win
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 18 hours ago