When is wtc final scheduled: Cricket News & Match Updates
लॉर्ड्स को मिली WTC Final 2025 की मेज़बानी, ICC ने किया तारीखों का ऐलान
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मंगलवार (3 सितंबर) को करोड़ों फैंस का इंतज़ार खत्म करते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल की तारीख और वेन्यू का ऐलान कर दिया। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला 11 से 15 जून तक लंदन के लॉर्ड्स में आयोजित किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर 16 जून को रिजर्व डे के रूप में रखा गया है।
ये पहली बार होगा जब प्रतिष्ठित स्थल एकमात्र टेस्ट की मेजबानी करेगा। ओवल ने अब तक 2021 और 2023 में दोनों WTC फाइनल की मेजबानी की है। पिछली दोनों बार की तरह इस बार भी पूरी संभावना है कि भारतीय क्रिकेट टीम ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचेगी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम अंक तालिका में बाकी टीमों से काफी आगे पहले स्थान पर बनी हुई है और अगले 4 महीनों में भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी। Read More...
Related Cricket News for When is wtc final scheduled - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16