When virat
ईडन गार्डन्स में पहली बार बांग्लादेश से भिड़ेगा भारत, खेला जाएगा ऐतिहासिक डे- नाइट टेस्ट मैच !
नई दिल्ली, 20 नवंबर | दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम भारत शुक्रवार से कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बांग्लादेश के साथ अपना पहला ऐतिहासिक दिन-रात टेस्ट मैच खेलने उतरेगा। इस मैदान पर भारत पहली बार दुनिया के नौवें नंबर की टीम बांग्लादेश के साथ कोई टेस्ट मैच खेलने जा रहा है।
कोलकाता का यह ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान कई रोमांचक मैचों का गवाह रहा है और उनमें से एक मैच मार्च 2001 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया टेस्ट मैच था, जिसमें भारत ने वीवीएस लक्ष्मण की शानदार बल्लेबाजी के दम पर हारा हुआ मैच अपने नाम किया था।
भारत ने कोलकाता के इस ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच जनवरी 1934 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। वहीं, 1947 में आजादी मिलने के बाद भारत ने यहां अपना पहला मैच 1948 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था जो ड्रॉ रहा था।
इस मैदान पर भारत को पहली जीत दर्ज करने के लिए करीब 30 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा था। उसने यहां अपनी पहली जीत जनवरी 1962 को दर्ज की थी जब टीम ने इंग्लैंड को 187 रन से करारी मात दी थी।
पहली जीत दर्ज करने से पहले तक भारत को इस मैदान पर सात मैच ड्रॉ खेलने पड़े थे जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा था।
भारतीय टीम ने ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर अब तक कुल 41 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें उसने 12 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि नौ में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है और वहीं 20 मैच ड्रॉ रहे हैं।
भारतीय टीम ने इस मैदान पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक कुल सात टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उसने दो में जीत दर्ज की है जबकि इतने ही हारे हैं और तीन ड्रॉ रहे हैं। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ वह पहली बार इस मैदान पर शुक्रवार से कोई टेस्ट मैच खेलेगा।
मेजबान टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 10 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से उसने तीन जीते हैं, दो हारे हैं और पांच ड्रॉ खेले हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने इस मैदान पर अब तक 10 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से उसने तीन जीते हैं जबकि इतने ही हारे हैं और चार ड्रॉ रहे हैं।
भारतीय टीम ने इस मैदान पर चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ कुल सात मैच खेले हैं। इसमें से उसने केवल एक बार पाकिस्तान को हराया है जबकि एक बार हारा है। वहीं, पांच मैच ड्रॉ रहे हैं।
टीम इंडिया को ईडन गार्डन्स पर सबसे बड़ी जीत 1998 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली थी जब उसने कंगारूओं को पारी और 219 रनों से हराया था।
वहीं, सबसे बुरी हार उसे वेस्टइंडीज के हाथों मिली है। वेस्टइंडीज की टीम ने 1958-59 में भारत को पारी और 336 रनों से करारी मात दी थी।
Related Cricket News on When virat
-
हाथी की रिहाई के लिए पत्र लिखने पर विराट कोहली चुने गए पेटा इंडिया के 'पर्सन ऑफ द…
मुंबई, 20 नवंबर| भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को वर्ष 2019 के लिए पेटा इंडिया का पर्सन ऑफ द इयर चुना गया है। जानवरों की दशा में सुधार करने के लिए कोहली ने ...
-
पिंक बॉल टेस्ट मैच से पहले रहाणे ने देखा एक सपना, कोहली ने फिर दिया ऐसा रिएक्शन !
18 नवंबर। भारतीय कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे शुक्रवार से बांग्लादेश के साथ होने वाले पहले दिन-रात टेस्ट मैच के लिए सबसे पहले कोलकाता पहुंचेंगे। बांग्लादेश और भारत की टीमें 22 नवंबर से कोलकाता ...
-
ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच के लिए बाकी भारतीय खिलाड़ियों से पहले कोहली- रहाणे पहुंचेंगे कोलकाता
कोलकाता, 18 नवंबर | भारतीय कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे शुक्रवार से बांग्लादेश के साथ होने वाले पहले दिन-रात टेस्ट मैच के लिए सबसे पहले कोलकाता पहुंचेंगे। बांग्लादेश और भारत की टीमें 22 ...
-
विराट कोहली ने डे-नाइट टेस्ट मैच से पहले कहा, एक भी दिन का आराम नहीं
कोलकाता, 18 नवंबर | भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि बेशक टीम ने पहला टेस्ट तीन दिन में जीत लिया है लेकिन वह एक भी दिन के आराम करने के मूड ...
-
WATCH लाइव मैच में फैन दीवार फानकर पहुंचा कोहली के पास, फिर विराट ने ऐसा कर दिखाई अपनी…
17 नवंबर। भारत ने यहां होल्कर स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश को एक पारी और 130 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज ...
-
कप्तान विराट कोहली ने रचा इतिहास,सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने के मामले में 5वें नंबर पर पहुंचे
17 नवंबर,नई दिल्ली। भारत ने यहां होल्कर स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को ही बांग्लादेश को एक पारी और 130 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने ...
-
विराट ने टेस्ट सेंटर को लेकर दिए थे अपने विचार अब जहीर खान ने कोहली की सलाह पर…
अबू धाबी, 17 नवंबर| भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने स्टेडियम में दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए देश में टेस्ट सेंटर बनाने के कप्तान विराट कोहली के विचार का समर्थन किया है। ...
-
VIDEO इंदौर में जीत के बाद कोहली ने अपने फैन के लिए ऐसा कर जीत लिया हर किसी…
17 नवंबर। इंदौर टेस्ट भारतीय टीम ने एक पारी और 130 रनों से जीतने में सफलता पाई। मयंक अग्रवाल को उनके बेहतरीन दोहरा शतक के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। टेस्ट ...
-
बांग्लादेश पर भारत की रिकॉर्डतोड़ जीत, कोहली ने एक साथ तोड़ा धोनी, गांगुली और अजहर का रिकॉर्ड
इंदौर, 16 नवंबर | विराट कोहली ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ होल्कर स्टेडियम में अपने नेतृत्व में भारत को पारी और 130 रनों से जीत दिला कप्तान के तौर पर एक और रिकार्ड अपने ...
-
गेंदबाजों के परफॉर्मेंस से खुश हुए विराट कोहली, कही दिल जीतने वाली बात
इंदौर, 16 नवंबर | भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को कहा है कि उनके गेंदबाजों में वो काबिलियत है कि वह किसी भी विकेट को अच्छा साबित कर सकते हैं। भारत ...
-
पहले टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश को हराया, कप्तान के तौर पर विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ…
16 नवंबर। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां होल्कर स्टेडियम में खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश को एक पारी और 130 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत ...
-
विराट कोहली 0 पर हुए आउट, भारत की सरजमीं पर तीसरी बार हुआ ये अनचाहा कारनामा
15 नवंबर,नई दिल्ली। बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपना खाता भी नहीं खोल पाए। कोहली 2 ...
-
8 महान क्रिकेटर जो अपने खेल के साथ-साथ अंधविश्वास के लिए भी रहे मशहूर
क्रिकेट जैसे खेल को भारत में धर्म समझा जाता है और खिलाड़ियों को भगवान। इसका कारण खिलाड़ियों के द्वारा किया गया प्रदर्शन होता है जिसके दम पर वह अपनी टीम को जीत दिलाते हैं और ...
-
WATCH: विराट कोहली ने बाल दिवस पर हर माता-पिता को दिया ये खास संदेश
नई दिल्ली, 14 नवंबर | भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने बाल दिवस (14 नवंबर) के मौके पर देश के मात-पिता से गुजारिश करते हुए कहा है कि वह अपने बच्चों को बाहर जाकर ...
Cricket Special Today
-
- 26 Feb 2026 08:32