Women international cricket: Cricket News & Match Updates
भारतीय महिला बल्लेबाज Punam Raut ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 37 साल की उम्र में लिया बड़ा फैसला
भारत की पूर्व ओपनर पूनम राउत ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान किया। इसके साथ ही उनके एक दशक से अधिक लंबे करियर का समापन हो गया। 37 वर्षीय पूनम आखिरी बार साल 2021 में भारत के लिए खेली थीं।
गुरुवार को अपने 'इंस्टाग्राम' अकाउंट पर एक बयान जारी करते हुए पूनम ने लिखा, "काफी सोच-विचार के बाद, मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है। भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। क्रिकेट मेरे लिए सिर्फ एक खेल से कहीं बढ़कर रहा है – इसने मेरे व्यक्तित्व को गढ़ा है, मुझे विपरीत परिस्थितियों में डटे रहना सिखाया है। मुझे ऐसी यादें दी हैं जिन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगी। जब भी मैंने भारत की जर्सी पहनी, तो मैंने इसे बहुत गर्व और कृतज्ञता के साथ पहना।" Read More...