Womens t20 international: Cricket News & Match Updates
IND-W Vs ZIM-W: Shree Charani इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर, ऐसा करने वाली बनेंगी पहली भारतीय महिला गेंदबाज
IND-W Vs ZIM-W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा स्पिनर श्री चरणी (Shree Charani) के पास जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरु हो रही टी20 इंटरनेशनल सीरीज में इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। बाएं हाथ की इस स्पिनर ने साल 2026 में अब तक शानदार गेंदबाजी की है और वह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इस साल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। अब उन्हें एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए सिर्फ तीन विकेट की जरूरत है।
श्री चरणी ने 2026 में अब तक 23 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 47 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 10.42 और इकॉनमी रेट 5.67 रहा है। अगर वह जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी सीरीज में तीन विकेट हासिल कर लेती हैं, तो एक कैलेंडर वर्ष में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 विकेट लेने वाली टेस्ट खेलने वाले देश की पहली महिला गेंदबाज बन जाएंगी। Read More...