Wtc 2023 2025
जानें भारतीय क्रिकेट टीम का WTC 2023-2025 पूरा शेड्यूल, मैचों की लिस्ट
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन के विशाल अंतर से मात दे दी। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ऐसी पहली टीम बन गयी जिसने आईसीसी के सारे खिताब अपने नाम कर लिया। उन्होंने रिकॉर्ड 9 बार आईसीसी खिताब अपने नाम किये है। भारत को मैच जीतने के लिए दूसरी पारी में 444 रन का लक्ष्य मिला था जिसके जवाब में भारत 234 के स्कोर पर सिमट गया था। वहीं भारत को फाइनल में लगातार दूसरी हार मिली है। इससे पहले के WTC फाइनल में भारत को न्यूजीलैंड ने मात दी थी। वहीं अब भारत का ध्यान अब जुलाई से शुरू होने वाले अपने तीसरे डब्ल्यूटीसी साइकिल पर होगा। हम आपको उसी के बारे में बताने जा रहे है। भारत अगले दो सालों में कहा-कहा टेस्ट मैच खेलने वाला है।
भारत अपने डब्ल्यूटीसी 2023-25 साइकिल की शुरुआत 12 जुलाई को वेस्टइंडीज के साथ दो मैचों की सीरीज साथ करेगा। भारत इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका (2023 के अंत में) और ऑस्ट्रेलिया (2024 के अंत में) के विदेशी दौरे भी करेगा। इसके अलावा भारत अगले दो सालों में इंग्लैंड (5 टेस्ट), बांग्लादेश (2 टेस्ट) और न्यूजीलैंड (3 टेस्ट) की भी मेजबानी करेगा।
Related Cricket News on Wtc 2023 2025
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago