Yashasvi jaiswal reveals he hit big sixes: Cricket News & Match Updates
इतने लंबे-लंबे छक्के कैसे लगा लेते हो? यशस्वी जायसवाल ने बता ही दिया सीक्रेट
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वो किसी भी कैलिबर का गेंदबाज हो उसके खिलाफ लंबे-लंबे छक्के लगाने से नहीं कतराते हैं। अब उन्होंने अपनी छक्के लगाने की ताकत के बारे में खुलकर बात की है और इसका श्रेय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को दिया है।
जायसवाल ने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज करके अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पांच मैचों (9 पारियों) में 26 छक्के लगाकर रोहित शर्मा के 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाए गए 19 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसके अलावा, इस युवा खिलाड़ी ने 2024 में 36 छक्के लगाकर एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया और इस सूची में ब्रेंडन मैकुलम (33 छक्के) को पीछे छोड़ दिया। Read More...
Related Cricket News for Yashasvi jaiswal reveals he hit big sixes - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Oct 2026 10:40
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago