Zim afro t10 league: Cricket News & Match Updates
सिकंदर रजा ने तूफानी पारी में 9 गेंदों में ठोके 46 रन,हरारे की हार में रॉबिन उथप्पा-इरफान पठान हुए फ्लॉप
कप्तान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के ऑलराउंड खेल के दम पर बुलावायो ब्रेव्स (Bulawayo Braves) ने शुक्रवार (21 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स (Harare Hurricanes) क्लब में खेले गए जिम एफ्रो टी-20 लीग (Zim Afro T10 2023) के पहले मैच में हरारे हरिकेंसस को 49 रनों से हरा दिया। बुलावायो के 128 रन के जवाब में हरारे की टीम 79 रन ही बना सकी। रजा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद बुलावायो ब्रेव्स ने निर्धारित 10 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। रजा ने 30 गेंदों में 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 61 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 9 गेंदों में 46 रन सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए बनाए। उनके अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सका। टीम के 8 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।
हरारे हरिकेंस के लिए ब्रेंडन मावुता ने 3 विकेट, टिनोटेंडा मापोसा और नानद्रे बर्गर ने 2-2 विकेट और ल्यूक जॉन्गवे ने 1 विकेट हासिल किया। Read More...
Related Cricket News for Zim afro t10 league - Tesst
Zim Afro T10 League का पूरा शेड्यूल, टीमें और खिलाड़ी, रॉबिन उथप्पा-इरफान पठान समेत टीम इंडिया के 6 खिलाड़ी खेलेंगे
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 19 hours ago