Advertisement

मिस्बाह-उल-हक ने T20 में लगातार 6 गेंदों में जड़े 6 छक्के, फिर भी नहीं तोड़ पाए युवराज का रिकॉर्ड

9 मार्च,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान मिस्बाह उल हक टी-20 में नया इतिहास रच दिया। वह उन चंद खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने 6 गेंदों में लगातार 6 छक्के जड़े हैं।  42 साल

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma March 09, 2017 • 21:57 PM
Misbah ul Haq blasts 6 sixes in 6 balls in Hong Kong T20 Blitz
Misbah ul Haq blasts 6 sixes in 6 balls in Hong Kong T20 Blitz ()
Advertisement

9 मार्च,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान मिस्बाह उल हक टी-20 में नया इतिहास रच दिया। वह उन चंद खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने 6 गेंदों में लगातार 6 छक्के जड़े हैं। 

42 साल के मिस्बाह ने हॉन्ग-कॉन्ग टी20 ब्लिट्स टूर्नामेंट में खेलते हए ये कमाल किया। हालांकि वह युवराज सिंह की तरह एक ही खिलाड़ी के ओवर में 6 छक्के नहीं जड़ सके। आपको याद होगा कि युवी ने 2007 वर्ल्ड टी-20 में स्टुअर्ट ब्रॉर्ड के ओवर में 6 गेंदों पर 6 छक्के जडेश थे। 

Trending


हॉन्ग-कॉन्ग आइलैंड के लिए खेलते हुए मिस्बाह ने हंग होम जगुआर्स के खिलाफ खेलते हुए मिसबाह ने 18वें ओवर में गेंदबाज इमरान आरिफ की आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के जड़े। अगला ओवर एशले कैडी ने किया और उन्होंने लगातार 4 गेंदों पर 4 छक्के मारे। 

IN PICS: दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे

मिस्बाह ने ऐसे जड़े 6 गेंदों में 6 छक्के

*18.5 ओवर  की  पहली गेंद पर 6 रन

*18.6 ओवर की दूसरी गेंद पर 6 रन

*19.1 ओवर- पहली गेंद दूसरे बल्लेबाज ने खेली और अगली गेंद पर मिस्बाह को स्ट्राइक मिली

*19.2 ओवर की तीसरी गेंद पर 6 रन

*19.3 ओवर की चौथी गेंद पर 6 रन

*19.4 ओवर की पांचवीं गेंद पर 6 रन

*19.5 ओवर की छठी गेंद पर 6 रन

19.6 ओवर की  सातवीं गेंद पर 4 रन 

मिस्बाह ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 7 गेंदों में 40 रन बनाए। उन्होंने 37 गेंदों में 7 छक्कों औऱ 4 चौकों की मदद से नाबाद 82 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत उनकी टीम ने 6 विकेट पर 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।। जगुआर्स इसके जवाब में निर्धारित 20 ओवर में 183 रन ही बना सकी।

PHOTOS: ये हैं IPL में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज

यहां देखें मिस्बाह की तूफानी पारी का वीडियो

 

 

 


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS