Shubman Gill Record: आईपीएल में भारत के वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बड़ा कारनामा करते हुए गुजरात टाइटंस के लिए 100 छक्के पूरे कर लिए और इतिहास रच दिया। गिल ने RCB के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल करते हुए यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुरुवार (30 अप्रैल) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने एक और शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में गिल ने गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए छक्कों का शतक पूरा कर इतिहास रच दिया।
इस मैच में गिल को 100 छक्कों का आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ 3 छक्कों की जरूरत थी और उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज दिखाते हुए यह कारनामा जल्दी पूरा कर लिया। गिल ने पहले ओवर में भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर एक छक्का जड़ा, फिर दूसरे ओवर में जोश हेजलवुड को निशाना बनाते हुए 2 छक्के ठोके और अपना 100वां छक्का पूरा किया। आपको बता दें गिल ने हेजलवुड के इस ओवर में 3 चौके और 2 छक्के जड़कर कुल 24 रन बटोरे थे।