Ahmedabad: Indian Premier League 2026 - GT vs RCB (Image Source: IANS)
Indian Premier League: गुजरात टाइटंस (जीटी) ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले मे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 4 विकेट से मात दी। इस मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में किसी भी टीम की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जीटी 9 में से 5 मैच जीतकर पांचवें पायदान पर है, जबकि आरसीबी 9 में से 3 मैच गंवाकर दूसरे स्थान पर है।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी 19.2 ओवरों में 155 रन पर सिमट गई। इस टीम को जैकब बेथेल और विराट कोहली की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 2.4 ओवरों में 34 रन जोड़े।
जैकब बेथेल 5 रन बनाकर आउट हुए। अगले ही ओवर में विराट कोहली भी पवेलियन लौट गए, जिन्होंने 13 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 28 रन की पारी खेली।