28 दिसंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। झारखंड क्रिकेट टीम के लिए रणजी ट्रॉफी का मौजूदा सत्र शानदार रहा है। 2004-05 में पहली बार रणजी खेलने वाली झारखंड की टीम ने भारतीय क्रिकेट के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है। हरियाणा के रौंदकर झारखंड ने इस सत्र के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। पिछले 12 सालों में पहली बार झारखंड रणजी से सेमीफाइनल में सीट पक्की करने में सफल रही है।
इन भारतीय क्रिकेटरों ने साल 2016 में की शादी..
सेमीफाइनल में झारखंड का मुकाबला गुजरात से होगा। यह मैच 1 जनवरी 2017 से खेला जाएगा। झारखंड के खिलाड़िय़ों ने इस सत्र में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय टीम इंडिया के लिमिटेड ओवर टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दिया है। धोनी इस साल झारखंड की टीम के लिए मेंटर की भूमिका अदा कर रहे हैं। टीम के प्रमुख गेंदबाज शाहबाज नदीम ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा 'आपको हमेशा मदद मिलती है जब धोनी भाई जैसे दिग्गज खिलाड़ी आपके साथ हो।