Trent Rockets vs Sunrisers Leeds Match Prediction, The Hundred Mens 2026: द हंड्रेड 2026 टूर्नामेंट का 17वां मुकाबला ट्रेंट रॉकेट्स और सनराइजर्स लीड्स के बीच रविवार, 02 अगस्त को ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम, नॉटिंघम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि साल 2025 के द हंड्रेड टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में इन दोनों टीमों की टक्कर नॉटिंघम के मैदान पर ही हुई थी जहां ट्रेंट रॉकेट्स ने 96 गेंदों पर 125 रनों का लक्ष्य हासिल करके सनराइजर्स लीड्स को 5 विकेट से हराया। ध्यान दें इसके बाद ये दोनों टीमें एलिमिनेटर मुकाबले में आमने-सामने आई जो कि बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। टूर्नामेंट में बेहतर प्रर्दशन और पॉइंट्स टेबल पर बेहतर पॉजिशन के चलते ट्रेंट रॉकेट्स को फाइनल का टिकट मिला था।
TRT vs SUL, The Hundred Mens 2026: मैच से जुड़ी जानकारी